मुंगेर के शिक्षाविद्ध,स्वतत्रंता सेनानी एवं समाजसेवी स्व शीतल महाशय की 69वीं पुण्यतिथि समारोह पुर्वक मनाई गई ।पुरबसराय स्थित शीतल महाशय मेमोरीयल सोसाईटी यादव छात्रावास पुरबसराय में मुंगेर के शिक्षाविद्ध,स्वतत्रंता सेनानी ,गांव गांव में शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व शीतल महाशय जी की पुण्यतिथि संस्था के अध्यक्ष शिवशंकर प्र यादव अधिवक्ता के अध्यक्षता में मनाई गई।इस अवसर उपस्थित लोगों ने महाशय जी के तैल चित्र पर पुष्पांजली कर अपनी ओर से श्रृद्धंजली अर्पित किया।इस अवसर पर अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने उपस्थित लोगों को स्व शीतल महाशय जी के समाज के उत्थान के लिए किये गये कार्यों को विस्तार पुर्वक चर्चा करते हुए कहा की महाशय जी का जन्म शंकरपुर में हुआ था।महाशय जी समाज को शिक्षा को अपनाने के लिए गांव-गांव में घुम घुम कर लोगों को अपने बच्चे को शिक्षित करने के लिए स्कुल भेजने के लिए प्रेरित करते थे।जिस समय लोग पशुपालन,खेती को अपने जीवन यापन के लिए सबसे ज्यादा महत्व देते थे उसके बाबजुद स्व महाशय जी उस समय शिक्षा को मानव के मांशिक एवं समाजिक उत्थान के लिए शिक्षा से बढिया को चीज नही है।जिसका उदाहरण यह है की वो जहाॅ कही भी जाते थे वहाॅ गांव के समप्पन लोगो से चंदा करते थे और उस चंदे के पैसे को उसी गांव के निर्धन बच्चों के बीच बाटकर आगे के गांव के लिए प्रस्थान कर जाते थे।
