मोदी मंत्रीमंडल का विस्तार बिहार के कुछ सांसदों को मंत्री बनाया ,कुछ को हटाकर हैसियत में ला दिया गया ।केन्द्र की मोदी मंत्रीमंडल विस्तार में जदयू कोटा से नीतीश कुमार ने अपने स्वजातीय नेता सांसद एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह को केन्द्रीय मंत्रीमंडल में शामिल कर कुर्मीस्तान बिहार बनाने का सपना पूरा करने में एक कदम आगे बढ़ाया, उक्त प्रतिक्रिया मुंगेर राजद जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा एवं राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू ने व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार कोटे से दो मंत्री एक जदयू कोटा से आर पी सिंह तो दूसरा लोजपा कोटे से पशुपति कुमार पारस को मंत्रीमंडल में शामिल कराया गया, जबकि जदयू सांसद ललन सिंह और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी के दिल के अरमाँ आँसुओ में बह गया, राजद नेताओं ने कहाकि ऑखों का ईलाज कराने के बहाने मंत्रीमंडल में शामिल कराने का मकसद पूरा कर लिया जहाँ एक ओर ललन सिंह का कद छोटा किया वहीं दूसरी ओर लोजपा कोटे से पशुपति कुमार पारस को शामिल करवा कर चिराग पासवान से चुनाव का बदला लेने के प्रयास में सफल हुआ, राजद नेताओं ने कहाकि इससे राजद के सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
