बिहार राज्य के जिला मुंगेर के हवेली खड़कपुर प्रखंड से अंकित राज मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि 290 लोगों को लगाया गया करोना टीका। हवेली खड़कपुर में कुल 290 लोगों को करोना का टीका लगाया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एलबी गुप्ता ने बताया कि राजेंद्र सिंह के उच्य विश्वविद्यालय में 160 लोगों को करोना का टीका लगाया गया वहीं आरबीएसके हाई स्कूल में 130 लोगों को करोना का टीका लगाया गया । इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के प्रभारी प्रबंधक उमेश कुमार और प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक नवल किशोर ने बताया कि 18 से 44 साल के युवाओं को 210 व्यक्तियों को करोना का टीका लगाया गया है, जिसे टीका लगने के बाद आधे घंटे ध्यान रखा गया उसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।