बिहार राज्य के जिला मुंगेर से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि 40वां वेबिनार सम्पन्न हुआ जिसका मुख्य विषय बाल यौन शोषण था।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गैर सरकारी संगठन अर्पण मुम्बई के सूरज सापले थे। श्री सापले ने कहा कि बच्चों के चार अधिकार हैं। जिसमें जीवन रक्षक दवा का अधिकार, जीवन विकास का अधिकार, सर्वाधिक का अधिकार और सुरक्षा का अधिकार शामिल है।बात करें भारत की तो कोई भी बच्चा सुरक्षित नहीं है।कहीं न कहीं इसका शोषण हो रहा है। इससे जुड़े विभिन्न कारणों और पहलुओं पर उन्होंने विस्तृत जानकारी दी एवं इसके निवारण और सहायता से जुड़ी जानकारियां भी साझा किये।उन्होंने कहा बच्चों को हर हमेशा सहायता के लिए लोगों को तैयार रहना चाहिए यहां तक कि अभिभावक को खुद अपने बच्चों पर गहरी निगाह रखनी चाहिए।
