बिहार राज्य के जिला मुंगेर के हवेली खड़कपुर प्रखंड से अंकित राज मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि हवेली खड़कपुर में 340 लोगों को लगाएगा। हवेली खड़कपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर एवं विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर 340 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एलबी गुप्ता ने बताया कि पीएचसी हवेली खड़कपुर में मोबाइल टीम के द्वारा 100 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। वहीं राजन सिंह की सूची विद्यालय में 120 लोगों को कोरोना का टीका लगा। इसके अलावा आरबीएसके स्कूल में कुल 120 लोगों को टीका लगाया गया। वही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक व प्रसार प्रशिक्षक नवल किशोर ने बताया कि 18 से 44 साल के 250 युवाओं को टीका लगाया गया। जबकि 45 से अधिक उम्र वाले लोगों को 90 लोगों को पहला और दूसरा डोज सहित टीका लगाया गया।
