प्रकाश नाथ प्रसार नाथ बरियारपुर प्रेस विज्ञप्ति करोड़ों की नीर पुर लोहची सड़क बनाने में हुई है बंदरबांट _ लोजपा लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू नीर पुर गांव से लो हची हाईस्कूल तक 2 करोड रुपए की लागत से बनी सड़क की गुणवत्ता पर सवालिया निशान है ।लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री विनय कुमार गुड्डू ने कहा कि सड़क निर्माण का कार्य प्राक्कलन के अनुसार नहीं किया गया है ।सड़क की चौड़ाई में जगह-जगह अंतर है ।सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का भी उपयोग किया गया है। सड़क की मोटाई मात्र 1 इंची है । जबकि किसानों के खेत से भी मिट्टी लिया गया लेकिन किसानों को किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया । सड़क किनारे की मिट्टी भी बह गई है। कई जगह सड़क धंस गया है ।कई जगह तो सड़क का कालीकरण भी उखड़ गया है। इस रोड पर सुविधा अनुसार वाहन चलना भी मुश्किल हो गया है । आगे विनय कुमार गुड्डू ने कहा कि सड़क निर्माण मैं।विभागीय उदासीनता नजर आती है और एजेंसी निर्माण की मनमानी को दर्शाता है ।जबकि बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का निर्देश है किस सड़क पुल पुलिया का मेंटेनेंस हर हालत में एजेंसीओएवं विभाग के पदाधिकारियों के देखरेख में करना है। इस सड़क के निर्माण में आश्चर्य की बात है कि कार्य स्थल पर लगे सूचना पट भी क्षतिग्रस्त हो चुका है और दो सूचना पट्ट है। एक सूचना पट्ट में कायॅ की प्रारंभ तिथि कुछ और बयां करती है और दूसरे सूचना पट्ट में कार्य की प्रारंभ तिथि कुछ और बयां करती। है । यह भी एक जांच का विषय है। इस सड़क निर्माण में विभाग के द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र बिना लिए ही कय निर्माण का कमकर दिया गया है। सरकार की करोड़ों की योजना से बनी सड़क आम जनों के लिए बेकार साबित हो रहा है । सड़क के निर्माण की जांच उच्च स्तरीय होने की बात कही है । भवदीय विनय कुमार गुड्डू जिला अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी मुंगेर