बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जिले में लोगों को कोरोना के संक्रमण से सुरक्षा देने के लिए टीकाकरण महाअभियान जारी है। इसके तहत 18 से 44 वर्ष के लोगों के साथ ही 45 से 59 आयु वर्ग के सभी लोगों और 60 वर्ष और उससे ऊपर के आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण जारी है। बावजूद इसके 45 से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण आशा के अनुरूप नहीं हो पा रहा है। इसे संज्ञान में लेते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने पत्र जारी कर राज्य के सभी सिविल सर्जन एवं जिला पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र में बताया गया है कि 45 वर्ष और उससे ऊपर के आयु वर्ग को ज्यादा से ज्यादा टीकाकृत करने के लिए दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतवार टीकाकरण सत्रों में वृद्धि की जाए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग टीका ले सकें।
