मुंगेर नगर निगम द्वारा बरसात पूर्व गुरुवार को बड़े नाले की सफाई करवाई गई ।पूरबसराय रेलवे स्टेशन के पीछे वाले बड़े नाले की सफाई जो कि तीन नंबर गुमटी होकर गुजरती है को 50 मानव बल द्वारा साफ करवाई गई ।यह सफाई नगर आयुक्त श्री कांत शास्त्री के निर्देश पर सफाई प्रभारी राहुल कुमार ने करवाया।