बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी भ्रांतियों को दरकिनार कर वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं जिलेवासी। उपर्युक्त बातें मुंगेर के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. पंकज सागर ने कही। उन्होंने बताया जिले भर के विभिन्न्न सेशन साइट पर इन दिनों सभी आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही टीका एक्सप्रेस के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंचायत स्तर पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीका एक्सप्रेस के माध्यम से एक पंचायत क्षेत्र के तीन गावों में जाकर वहां के किसी विद्यालय , भवन या अन्य सार्वजनिक भवनों में एकत्रित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है-: वैक्सीन लेने के बाद ही अपने बच्चों को कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रभाव से कर सकेंगे सुरक्षित :