बिहार राज्य के मुंगेर जिला जिला के हवेली खड़गपुर से अंकित राज मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि लॉकडाउन में मनरेगा योजना मजदूरों को उपलब्ध करा रहा है रोजगार। कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार ने एक जून तक लॉकडाउन की घोसणा कर दी है। लॉकडाउन के दौरान कई लोगों का रोजी रोजगार छीन गया ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में मनरेगा योजना मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कारगर साबित हो रहा है। कुछ मजदूरों ने बताया कि लॉकडाउन से पहले वे दिल्ली से वापस लौट आये यहाँ आने के बाद उन्हें रोजी रोटी की चिंता सता रही थी ,काम नहीं मिलने के कारण भुखमरी नौबत आ गयी थी ,परन्तु मनरेगा योजना में काम करने से चिंता दूर हो गयी है
