मुंगेर के विधायक प्रणव कुमार यादव शुक्रवार को बरियारपुर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे।जहाँ ग्रामीणों द्वारा उनका स्वागत किया गया।जहाँ उनके साथ चैंबर ऑफ कॉमर्स के शाखा बरियारपुर के अध्यक्ष बिन्देसरी प्रसाद वर्मा,सचिव मनोज छापड़िया,रवि कुमार सिंह, पीताम्बर चौधरी,पवन दुबे,राजेश सुबंधु,डॉ शाहिद मौशिन,प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार,अंचलाधिकारी जयप्रकाश स्वर्णकार आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर विधायक प्रणव कुमार यादव ने बताया कि पहले तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद बरियारपुर को एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी।वही कार्यकर्ता के ने अनुरोध पर एक महिला चिकित्सा व डेंटिस्ट का मांग रखा गया।जिस पर उन्होंने कहा डेंटिस्ट तक्षण मै खड़गपुर से उपलब्ध करा दूँगा।वही आज दो महिला चिकित्सक प्रतिनियुक्त किये गए हैं जिसें मैं यहाँ के लिए प्रस्तावित कर दूँगा।इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा हमारे स्वास्थ्य केंद्र की लचर व्यवस्था दैनीय हैं।