बरियारपुर कालीस्थान के पास सब्जी की खरीदारी को लेकर सुबह 10.30 बजे भीड़ लगी रही। दियारा से सब्जी बेचने वाले यहां सुबह ही चले आते हैं। वही सात बजे के बाद सब्जी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। बढ़ रहे संक्रमण के बाद भी लोग बेपरवाह दिखे। कुछ ऐसे भी लोग थे जो बिना मास्क के थे। लोग सामाजिक दूारी का भी पालन नहीं कर रहे थे। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक फल, सब्जी के साथ लोगों ने अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी की।लॉकडाउन को लेकर 11 बजे के बाद सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए।