एसयूसीआई कम्युनिस्ट के कार्यकर्ता देश एवं राज्य में कोविड-19 की दूसरी लहर में हजारों लोगों की जान चले जाने एवं अस्पतालों में ऑक्सीजन,बेड,वेंटीलेटर डॉक्टर,नर्स की भारी कमी को लेकर 12 मई राज्य स्तरीय ऑनलाइन मांग दिवस के रूप में मनाया। मौके पर एस•यू•सी•आई•कॉम्युनीस्ट पार्टी के मुंगेर जिला लोकल सचिव कामरेड रबिन्द्र मंडल गहरी पीड़ा एवं सम्बेद्ना व्यक्त करते हुए कहा कि देश कोरोना की पहली लहर के विनाशकारी प्रभाव से अभी उबर भी नहीं पाया था की दूसरी लहर ने लाखों लोगों की जानें ले ली है उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार समय रहते कोई उचित कदम नहीं उठा पाई। कभी नमस्ते ट्रंप समारोह में व्यस्त थे तो दूसरी लहर आने पर राम मंदिर तथा सेंट्रल विस्ता के निर्माण और कुछ राज्यों में हो रहे चुनावों में सैकड़ों करोड़ रुपए खर्च कर सत्ता हथियाने में व्यस्त रहे।जनता अनेक मौतों के जुलूस का गवाह बना हुआ है। अस्पतालों में बेड आईसीयू ऑक्सीजन वेंटीलेटर दवा डॉक्टरों नर्सों की भारी कमी से लाखों लोग मर रहे हैं। श्री मंडल ने ससस्त्र बलों की तैनाती के जरिए भी उपायों को तुरंत युद्ध स्तर पर लागू करने की मांग की। *हमारी मांगें:* 1. सभी को कोविड का टीका अविलम्ब और मुफ्त दिया जाये। 2. सभी अस्पतालों में पर्याप्त बेड, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और मुफ्त दवा सुनिश्चित की जाये। 3. डॉक्टर, नर्स, टेक्नीशियन, मेडिकल स्टाफ आदि के रिक्त पदों पर अविलम्ब बहाली की जाये। 4. दवा, ऑक्सीजन आदि की जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगायी जाये। 5. सभी जरूरतमंदों के लिए निशुल्क और समय पर एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाये। 6. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी कोविड मरीजों के लिए पर्याप्त बेड, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर का इंतजाम किया जाये। 7. कोरोना महामारी से निपटने के लिए स्टेडियम, शिक्षण संस्थान तथा उपयोग न होने वाले सरकारी भवनों को अस्थाई तौर पर कोविड अस्पताल में तब्दील किया जाये, जहां कोविड अस्पतालों की सभी सुविधाएं उपलब्ध हों। 8. सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण किया जाये। 9. गांवों में पंचायत स्तर पर तथा शहरों में वार्ड स्तर पर कोविड की निशुल्क जांच करवायी जाये तथा पैथोलॉजी सेंटरों की संख्या बढ़ाकर जांच रिपोर्ट अविलम्ब दी जाये 10. सेवानिवृत्त डॉक्टरों सहित ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षित कर उनसे कोविड महामारी में सेवा ली जाये। 11. सभी को निशुल्क फेस मास्क और सैनिटाइजर मुहैया करायी जाये। 12. लॉक डाउन की वजह से बेरोजगार हुए दिहाड़ी मजदूरों; टेम्पू, ठेला व रिक्शा चालकों सहित सभी मजदूरों को प्रति माह 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाये। 13. कोविड से मृत व्यक्तियों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाये। 14. कम से कम तीन महीने का बिजली बिल माफ किया जाये। 15. वाहन मालिकों द्वारा एम्बुलेंस सहित बस एवं अन्य वाहनों के मनमाना किराया वसूली पर रोक लगायी जाये।कार्यक्रम में दिनेश कुमार,अजय मंडल,बिनोद मंडल,पंकज प्रितम,रामचंद्र राम,सुभाष दास,त्रिवेणि साह,खालो मंडल,मुन्सी मंडल,अनिल कुमार,सुजित दास,बिभा कुमारी,सुशीला कुमारी आदी साथी मौजुद थे।