बंगाल चुनाव परिणाम के बाद ममता दीदी की टीएमसी एवं झारखंड़ में झारखंड मुक्ति मोरचा की शानदार जीत पर पड़ोसी राज्य बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुंगेर जिला राजद नेताओं ने ममता दीदी को पुर्ण बहुमत की जीत का बधाई देते हुए युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुंगेर विस के राजद प्रत्याशी अविनाश कुमार विधार्थी उर्फ़ मुकेश यादव, प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव, जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू,प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दिनेश ,पंचायती राज प्रदेश सचिव मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार से बंगाल विधान सभा चुनाव में ममता दीदी की पार्टी टीएमसी के बीच सीधी टक्कर में भाजपा को करारी शिकस्त देकर बंगाल में तीसरी बार परचम लहराया है वही झारखंड के उप चुनाव में जे एम एम की जीत ने भाजपा को करारा झटका दिया है। राजद नेताओं ने कहा कि बंगाल की महान जनता के सामने मोदी-शाह की एक चाल भी नहीं चली,दो सौ सीट से अधिक सीट जीतने का दवा चकनाचूर हो गया, दो मई,दीदी गई का नारा भी धरा का धरा रह गया, राजद नेताओं ने कहा कि बंगाल में ममता दीदी की जीत से सम्प्रदायिक ताकत कमजोर पडेगा और देश में सम्प्रदायिक सद्भाव, भाई चारा मजबूत होगा, राजद नेताओं ने कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव , बंगाल में सीएम ममता बनर्जी,झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन और यूपी में पूर्व सीएम अखिलेश यादव मिलकर देश में व्याप्त तानाशाही व्यवस्था के खिलाफ मजबूती के साथ मिलकर समाप्त करने का मुहीम कराऐगे