धरहरा (संवाददाता):-सरकार कोविड -19 से आवाम को बचाने के लिए जहाँ कोरोना महामारी के मृतक के शव को अपने संरक्षण मे अन्तिम दाह संस्कार कराने के लिए वाहन मुहैया करा रही है वहीं मुगेंर के स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण धरहरा प्रखंड के ओडा़बगीचा गांव मे कोविड-19 के मृतक को सरकारी वाहन भी मिलना दुर्लभ हो गया है ।ओड़ाबगीचा वार्ड नंबर 1 में बुधवार की रात्रि लगभग 10 बजे कोविड-19 से संक्रमित महिला की मौत हो गई और गुरुवार दोपहर 3 बजे तक मृतक महिला सुनीता देवी का शव उसके घर में यूं ही पड़ा है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।