धरहरा(संवाददाता):-धरहरा थाना क्षेत्र के साइकिल सवार महरना निवासी मनीष कुमार को हाईवा ट्रक ने धक्का मारा जिससे युवक जख्मी हो गया।युवक का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा मे कराया गया। जख्मी युवक मनीष कुमार ने बताया कि जब मै महरना से साईकिल चलाकर गाँधी मैदान धरहरा रोज दिन की तरह दौड़ने जा रहा था कि धरहरा काली स्थान मोड़ के समीप हाइवा ट्रक ने धक्का मार दिया जिसमे मै साईकिल सहित गिर गया जिसमे मेरा दोनों पैर जख्मी हो गया। वहीं युवक ने हाइवा ट्रक का पीछा करते हुए धरहरा बाजार मे हाईवा को रोक कर ड्राइवर को पकड़ लिया और गलत ढंग से ड्राइविंग करने पर कड़ी फटकार लगाते हुए सम्पूर्ण ईलाज कराने सहित अन्य शर्त रखा तब जाकर ग्रामीणो के सहयोग से हाइवा ट्रक ड्राइवर को मुक्त किया गया।