धरहरा(संवाददाता):- नौकरशाह की उदासीनता के कारण जन्म एवं मृत्यु प्रमाण बनाने के लिए ग्रामीणों को महिनों से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पर है। शुक्रवार को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों ईटवा संतनगर निवासी राम प्रसाद साह ने अपने तीन पुत्रों का जन्म-प्रमाण पत्र नहीं बनने को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में हंगामा किया। राम प्रसाद साह ने बताया कि मैं जनवरी माह से अपने तीनों पुत्रों के जन्म प्रमाण-पत्र बनाने हेतु पंचायत सचिव श्रीधर सिंह को फार्म भरकर आवेदन दिया परन्तु प्रखंड के नौकरशाह इतने उदासीन है कि इन्हें आम आदमी के कार्यो से कोई लेना-देना नहीं है। पंचायत सरकार भवन और प्रखंड कार्यालय में जब पंचायत सचिव को खोजने के बावजूद नहीं मिले तो उन्हें दूरभाष के माध्यम से संपर्क साधना चाहा , लेकिन उन्होंने इसका कोई भी उत्तर नहीं दिया तब ईटवा निवासी आर पी साह ने प्रखंड कर्मी के इस रवैए से नाराज़ होकर प्रखंड कार्यालय परिसर में हंगामा करने लगे। हंगामा सुनकर वीडीओ डां प्रभात रंजन ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को अविलंब कार्य का निष्पादन करने का आश्वासन दिया।विदित हो कि आए दिन प्रखंड कर्मी के उदासीन रवैए के कारण लोग परेशान एवं हताश हैं।
