बिहार राज्य के मुंगेर जिला के मय पंचायत से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्रामिणों से साक्षात्कार लिए है।जिसमें एक ग्रामीण का कहना है कि कर्मठ मुखिया होना चहिए जो गाँव के अमीर और गरीब दोनों को सामान नजर से देखे एवं जनता के दुख दर्द को समझे जनता का सेवा सत्कार करे।उन्होंने बताया कि उनके गाँव में ग्राम सभा की बैठक की कोई सुचना नहीं मिल पाती है ,जिस कारण ग्रामीण ग्राम सभा की बैठक में नहीं जा पाते है। उन्होंने बताया कि उनके गाँव में सबसे ज्यादा स्वास्थ केंद्र की आवश्यकता है क्यूंकि स्वास्थ केंद्र नहीं होने के कारण इलाज के लिए गाँव से दूर ले जाने में कई लोगों की मौतें रस्ते में ही हो जाया करती है। उन्होंने बताया कि जल नल योजना के निरस्त हो जाने के कारण पानी की भी समस्या है क्यूंकि वर्तमान समय में पानी बहुत निचे चला गया है जिस कारण पानी उपलब्ध नहीं हो पाता है।,जिससे पंचायत वासियों को बहुत कठिनाईयां होती है।अंत में उन्होंने कहा कि मुखिया जी के साथ बैठक कर पंचायत की समस्याओं को बतायेंगे ताकि इन समस्याओं का निराकरण हो सके और पंचायत का विकास हो सके।
