बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि हमारे समाज का प्रत्येक परिवार खुशहाल जिंदगी जीने के साथ ही अपने बच्चों को सही शिक्षा और स्तरीय रहन-सहन देने की चाहत रखता है। किन्तु, कुछ परिवारों कि यह हसरत परिवार नियोजन के साधन नहीं अपनाने की वजह से पूरी नहीं हो पाती है। अधिकांश लोगों का परिवार बड़ा होने के कारण वहां बच्चों को अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तो दूर वहां बच्चों का उचित परवरिश भी नहीं हो पाती है। इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति को शादी के साथ ही अपने परिवार के लिए जिम्मेदारी भी तय करने की जरूरत है। इसके लिए राज्य सरकार 14 जनवरी से 31 मार्च तक मिशन परिवार विकास एवं संचार अभियान के जरिये परिवार नियोजन के महत्व और जरूरत के बारे में लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। सरकार कि महत्वकांक्षी योजनाओं में शामिल परिवार नियोजन अभियान छोटा और सुखी परिवार के लिए सबसे बेहतर और आसान उपाय है, जिसे अपनाकर प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जी सकता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
