बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गर्भवस्था और प्रसव के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में प्रसूती महिलाओं को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां तक कभी-कभी महिलाओं को जान भी गँवानी पड़ती है। किन्तु, अब प्रसूति महिलाओं को इन परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा। केंद्र सरकार ने अब सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व सभी तरह की जांच से लेकर प्रसव के बाद लगभग छह महीने तक जच्चा और बच्चा की सेहत का ख्याल रखने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वसन ( सुमन) कार्यक्रम योजना की शुरुआत की है। इसके तहत सुरक्षित मातृत्व के साथ मातृ- मृत्यु दर को समाप्त करने के लिए सभी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं । इसी के तहत सदर अस्पताल मुंगेर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वसन (सुमन) कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं और प्रसूति महिलाओं के साथ ही नवजात शिशुओं के सेहत का ख्याल रखते हुए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
