कार की जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी बीते बुधवार को असरगंज -देवघर मुख्य मार्ग के लदुआ मोड़ के पेट्रोल पंप के पास सुल्तानगंज की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार ने मोटरसाइकिल सवार दो युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक काफी गंभीर रूप से जख्मी हो गया ।स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो पर सवार कर दोनों युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया गया ।वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने दोनों युवक की हालत गंभीर देख कर उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। अस्पताल में एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं रहने के कारण अस्पताल पहुंचे परिजन ने घायलों को बोलेरो और कार से मायागंज भेजा। दोनों युवक असरगंज के विक्रमपुर निवासी नीरज कुमार उम्र 28 वर्ष पिता विनोद वैद्य तथा दीपक कुमार उम्र 24 वर्ष पिता वकील वैद्य हैं।