मुंगेर 23 फरवरी बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकेश्वर प्रसाद द्वारा पेश बजट पर जिला राजद अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह, जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा एवं महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कुमार हिमांशु उर्फ अरविंद ने संयुक्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के बजट के तर्ज पर हीं नीतीश सरकार का बिहार बजट जुमलेबाजी का दस्तावेज है। राजद नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार जी के घटती लोकप्रियता को सुधारने के लिए बजट में लोक लुभावन घोषणाएं की गई हैं। जहां एक ओर डबल इंजन की सरकार चुनाव पूर्व 19 लाख नौजवानों को रोजगार देने की घोषणा की थी पर जब सरकार में आयें तो बजट में इसके लिए कोई कार्य योजना पर फोकस नहीं किया गया है। किसान विरोधी मानसिकता वाली सरकार कृषि मध्य में भी बजट का मात्र 2.23 प्रतिशत राशि आवंटित की गई है। जबकि जल संसाधन विभाग के लिए मात्र 3.01 प्रतिशत राशि की व्यवस्था किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी राशि में भारी कटौती की गई है। राजद नेताओं ने बिहार बजट को मात्र आंकड़ों का खेल बताते हुए कहा कि बिहार के सभी जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज अस्पताल खोलने के लिए जब सरकार नीतिगत फैसला ले लिया है और बजट में 18 जिलों के लिए राशि भी आवंटित किया गया है तो फिर मुंगेर जिला की जनता के चित्र प्रतिक्षित मांग मुंगेर जिला मुख्यालय जो प्रमंडल मुख्यालय भी है को मेडिकल कॉलेज अस्पताल की घोषणा अबतक नहीं करना तथा बजट में इसका जिक्र नहीं करना ये मुंगेर के विकास विरोध मानसिकता को दरशाती है। साथ हीं साथ यहां की लंबित परियोजनाओं में एप्रोच पथ घोरघट पुल ,वानिकी विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए भी बहुत कम राशि का आवंटन किया गया है। जिसे मुंगेर की जनता में भारी निराशा एवं आक्रोश है।हकीकत में यह केवल लोगों को गुमराह करने के लिए साथ हीं सरकार अपनी उपलब्धियों का पीठ खुद ख थपथपा रही है राजद नेताओं ने यह भी कहा कि बिहार की नीतीश सरकार को यह भी बताना चाहिए पिछले वित्तीय वर्ष में पारित बजट की कितनी राशि अबतक खर्च हुई तथा कितनी राशि बची हुई हैं।