धरहरा(संवाददाता ):शांतिपूर्ण व निश्पक्ष पैक्स चुनाव सोमबार को कराने को लेकर मतदान कर्मी व पुलिस बल अपने-अपने मतदान केन्द्रो पर रविवार की शाम पहुँच चुके है।प्रखंड विकास पदाधिकारी डाँ प्रभात रंजन व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी इन्द्रदेव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि छह पंचायतो मे पैक्स अध्यक्ष चुनाव हेतु 31 मतदान केन्द्र बनाए गऐ है।सभी मतदान केन्द्रो पर शाँतिपूर्ण व निश्पक्ष मतदान कराने को लेकर पुलिस बल व मतदान कर्मी रविवार की शाम अपने-अपने मतदान केन्द्र पर पहुँच चुके है।धरहरा प्रखंड के तेरह पंचायत मे से छह पंचायत धरहरा महरना पंचायत,बंगलबा पंचायत, सारोबाग पंचायत,शिवकुण्ड पंचायत,आजीमगंज पंचायत,औडा़बगीचा पंचायत मे पैक्स चुनाव मे 15 फरबरी को पैक्स मतदाता अपने-अपने मतदान का प्रयोग करेगे।16 फरबरी को मतगणना व चुनाव परिणाम की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
