धरहरा(संवाददाता):नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए दारोगा भवेश कुमार के शहादत पर शनिवार को धरहरा गाँधी मैदान में कार्यक्रम आयोजित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर शहीद भवेश के तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर शहीद को नमन किया।शहीद की याद मे शहीद भवेश कुमार मेमोरियल टूर्नामेंट की ओर से एलेवन स्टार जमालपुर बनाम के एफ सी चुरंम्बा मुंगेर के बीच एक दिवसीय फुटबॉल मैंच आयोजित की गई।मुख्य अतिथि के रुप मे भागलपुर विश्वविद्यालय के कुल सचिव कर्नल अरूण कुमार सिंह,विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार मिश्रा,प्रखंड विकास पदाधिकारी डां प्रभात रंजन,भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक प्रभाकर कुमार आर्य, धरहरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह उपस्थित थे।एक दिवसीय रोमांचक फुटबॉल मैंच में एलेवन स्टार जमालपुर ने के एफ सी चुरंम्बा मुंगेर को 3-0 से पराजित किया।एलेवन स्टार जमालपुर की ओर से जर्सी नं सात ने पहले पांचवे मिनट मे एक गोल कर मुगेंर खेमे मे खलबली मचा दी साथ ही जर्सी नं 10 के खिलाड़ी ने पन्द्रहवें मिनट पर दूसरा गोल दाग कर के एफ सी चुरंम्बा मुंगेर को सदमे मे ला दिया,जिससे मुंगेर की टीम संभल ही पाते कि तभी मध्यान्तर के पूर्व पुनः तीसरा गोल दाग जमालपुर की टीम ने 3-0 की बढत बना ली थी।मध्यान्तर के बाद दोनो ही टीमो ने संघर्षपूर्ण मुकाबला किया परंतु के एफ सी चुरंम्बा मुंगेर की टीम ने एलेवन स्टार जमालपुर के विरुद्ध एक भी गोल दागने मे नाकाम साबित हुई ,जिससे की जमालपुर की टीम ने 3-0 से मुंगेर की टीम को पराजित कर दिया।मुख्य अतिथि ने कहा कि शहीद एस आई भवेश कुमार की शहादत को भुलाया नही जा सकता है वे एक सच्चे सिपाही थे जिन्होंने समाज की रक्षा के लिए नक्सलियों से मुठभेड़ करने के दौरान शहीद हो गए,जिन्हें धरहरा की धरती हमेशा याद रखेगी।विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि धरहरा की धरती हमेशा उर्जावान रही है यहाँ हमेशा फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित होते रहे है लेकिन आज शहीद भवेश कुमार की याद मे यह खेल का आयोजन किया गया है जिससे आने वाले दिनों में यहाँ की पीढी भी इनकी शहादत को हमेशा याद रखेगी।बीडीओ डां प्रभात रंजन ने कहा कि आज का दिन शहीदों को याद करने का दिन है,जिसमे धरहरा थाना के जाबांज पुलिस पदाधिकारी ने नक्सलियों से लोहा लेते हुए अपनी जान गवां दी जो भुलाया नही जा सकता।मौके पर शहीद भवेश कुमार मेमोरियल टूर्नामेंट के आयोजक धरहरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह,इन्दुमति सिंह,धरहरा दक्षिण पंचायत के मुखिया अजय सिंह, पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोहर सिंह,अभिषेक कुमार सिंह उर्फ रितेश,अमित सिंह सहित सैकङो खेल प्रेमी मौजूद थे।
