राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर टेटिया बंबर प्रखंड कार्यालय पदाधिकारी एवं कर्मियों ने ली शपथ  राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को टेटिया बंबर  प्रखंड  कार्यालय के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे पदाधिकारियों, कर्मचारियों और मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा कुमारी  के नेतृत्व में प्रखंड अंचलाधिकारी  विनोद कुमार गुप्ता कार्यक्रम पदाधिकारी जितेंद्र चंद्र कुमार के अलावे अन्य पदाधिकारियों व कर्मियों सहित मतदाताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और मतदान के प्रति समाज को जागरूक करने हेतु शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान उपस्थितों ने शपथ लिया कि ‘‘ हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह प्रतिज्ञा लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे’’। शपथ ग्रहण उपरांत अंचलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारतीय लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण दिन है। कहा कि हम सभी को लोकतंत्र की रक्षा और देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा के साथ करना चाहिए इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा कुमारी अंचलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता राजस्व कर्मचारी गोपाल मंडल राजस्व कर्मचारी सुभाष यादव कार्यक्रम पदाधिकारी जितेंद्र चंद्र कुमार पीआरएस रंजीत कुमार विनोद मरांडी कमलेश पाठक इंदिरा आवास सहायक डाटा ऑपरेटर आदि मौजूद थे।