गंगटा जंगल लूट कांड में गोलू गिरफ्तार गंगटा थाना पुलिस ने बीते कुछ दिन पूर्व गंगटा जंगल में मौके पर लूट गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ के दौरान कई अन्य बदमाशों के नाम सामने आए थे। जिसमें तारापुर थाना क्षेत्र के लोना निवासी शंकर मिस्त्री का पुत्र गोलू सूचना देने के आरोप में नामजद आरोपी था जिसे गंगटा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को तारापुर लौना से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गोलू ने पुलिस को बताया कि वह गिरोह के लिए सूचना आदान-प्रदान का काम करता था। गोलू ने घटना में शामिल सभी बदमाशों के नाम पुलिस को बताया है। पुलिस ने बताया की गोलू से कई अहम जानकारियां मिली है । जिसके आधार पर अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
