पुलिस ने एक अवैध शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त 10 लीटर शराब बरामद अवैध शराब को लेकर टेटिया बंबर थाना के अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी में की गई। छापेमारी में पुलिस ने एक शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही बरामद भारी मात्रा में जावा महुआ व तैयार शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। शराब बनाने के उपकरण को पुलिस ने जब्त कर थाना ले आई है। टेटिया बंबर प्रखंड के समदा जंगलों के बीच अवैध शराब एक भट्ठियों को ध्वस्त किया। बताया जा रहा है यहां अवैध देशी शराब की भट्ठि में चुलाई किया जा रहा था। पुलिस की आने की भनक लगते ही अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोग जंगल का फायदा उठा वहां से भागने में सफल रहे। पुलिस क इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिसमें 30 से 40 प्लास्टिक ड्राम में भरे महुआ, गुड़, जावा आदि को नष्ट किया। मौके पर 10 लीटर अवैध महुआ शराब को भी जप्त किया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने बताया कि भाटी संचालक पप्पू यादव पर प्राथमिकी दर्ज की गई है समदा जंगलों के बीच में बड़े पैमाने पर शराब की अवैध भट्ठी संचालित हो रही है। इन्होंने कहा कि पुलिस इस धंधा को फलने फूलने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि इस धंधे में संलिप्त लोगों की पहचान कर ली गई है।
