धरहरा(संवाददाता):जननायक कर्पुरी ठाकुर की जयंती धुमधाम से मनाने को लेकर जदयू की महिला जिलाध्यक्ष बबीता राय मंडल ने धरहरा प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया ।जदयू महिला सेल की जिलाध्यक्ष बबीता राय मंडल ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र महगामा,ईटवा, दशरथी ,माताडीह सहित दर्जनो गाँव पहुँचकर लोगो को आगामी 24 जनबरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की होने वाली जयंती मे भारी संख्या मे भाग लेने की अपील की।जिलाध्यक्ष ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर अत्यन्त पिछडा़ वर्ग को उनके अधिकारो के प्रति जागरुक कर समाज मे अधिकार दिलाने का काम किया ।आज जननायक कर्पूरी ठाकुर के नक्शे कदम पर चलने की जरूरत है तभी इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।महिला सेल की जिलाध्यक्ष बबीता राय मंडल ने जयंती को यादगार बनाने हेतु धरहरा प्रखंड के मानगढ़ स्थित अतिपिछडा़ गाँव मे जयंती मे भाग लेने की लोगो से अपील किया ।
