बिहार राज्य के जिला मुंगेर के आदर्श ग्राम टीका रामपुर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से रोहित कुमार का साक्षत्कार लिया ,जिसमे रोहित कुमार का कहना है कि पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है और शुरू हो गया है भावी प्रत्याशियों का आना जाना। इनका कहना है कि इस बार इन्हे ऐसा मुखिया चाहिए जो समाज का विकास करे मजदूरों को मनरेगा योजना के तहत लाभ दिलाये। ग्राम के कई ऐसे मजदूर है उनमे से रोहित भी शामिल है जिनका मनरेगा कार्ड नहीं बनाया गया है जिसके चलते इन्हे और गाँव के लोगों को काम करने के लिए बाहर जाना पड़ता है।