*बनारसी देवी टिबड़ेवाल सरस्वती शिशु मंदिर में प्रबंध कार्यकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष के निधन पर शोक सभा का आयोजन* मंगलवार को नगर क्षेत्र के पुरानी चौक स्थित बनारसी देवी टिबड़ेवाल सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय प्रबंध समिति के कार्य करनी कोषाध्यक्ष एवं नरेंद्र सिंह कॉलेज के प्राध्यापक सह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड कार्यवाह अजय कुमार आजाद के अकामयिक निधन पर विद्यालय परिवार की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका और प्रबंध कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों के सदस्यों ने उनके तेलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य रोशन कुमार सिंह ने कहा कि आजाद जी कोषाध्यक्ष नहीं बल्कि हम सबों के मार्गदर्शक थे इस मौके पर शंभू नाथ केशरी हरिप्रसाद,दामोदर ठाकुर अंजनी टिबरेवाल विवेक केशरी रंजीत कुमार झा लालन झा अमरेंद्र प्रसाद सिन्हा,मनोज कुमार देवासीश कुमार,पूनम भारती आंचल कुमारी जाहिन बेगम आदि समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।।