बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगे सोलर एवं स्ट्रीट लाइट सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। मुख्य सड़कों से लेकर वार्ड के कई गलियों में भी लगे सोलर लाइट एवं स्ट्रीट लाइट अब शोभा की वस्तु बनकर रह गई है जिसके कारण वार्ड नंबर 5 शेरपुर के वार्ड वासियों को अंधेरे में आवागमन करना पड़ रहा है। खासकर शेरपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगर शेरपुर स्कूल के पास जो सड़क चंडिका स्थान की ओर जाती है उन सड़को में एक नहीं दो तीन पोलो की स्ट्रीट लाइट जब से लगी है तब से खराब पड़ा हुआ है।इस बारे में वार्ड वासियों ने कई बार वार्ड से कहा लेकिन आज तक ठीक नहीं करवाई गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
