बिहार राज्य के मुंगेर जिला के गोगरी के रामपुर पंचायत से रविंदर कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बता रहे हैं,कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का निर्माण किया गया लेकिन लाभुकों को अभी तक शौचालय का पैसा नहीं मिल पाया है। इस सम्बंद में रविंदर कुमार साक्षात्कार ले रहे हैं ज्याउद्दीन से जिस में उन्होंने बताया कि खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के रामपुर पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कई शौचालय का निर्माण कराया गया है जिसमें लगभग सभी घर में शौचालय निर्माण करवाया गया है इसमें अधिक आधा से अधिक लोगों को पैसा मिल चुका है लेकिन इसमें कई ऐसे लाचार और बेबस मजदूर है जिसे शौचालय निर्माण करने के बाद उसे सरकार सरकारी राशि का लाभ नहीं मिल पाया जिस कारण लाभुक परेशान है लव के द्वारा बताया जा रहा है कि मेरे द्वारा कर्ज लेकर शौचालय निर्माण करवाया गया है सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलने के कारण लोग काफी परेशान हैं।