"जेल जनसम्पर्कभरो अभियान की सफलता के लिए हुआ , आज नुक्कड़ सभा" अनुराग हत्यारोपी एवं लाठी-गोलीकांड की आरोपी लिपि सिंह, उसके दलाल कृष्णा कुमार एवं सभी दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए जेल भरो अभियान की सफलता को लेकर एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी के द्वारा समर्थकों के बीच जनसम्पर्क चलाया गया तथा आज नुक्कड़ सभा भी किया जाएगा। अपने समर्थकों को जेल भरो अभियान के लिए आमंत्रित करते हुए एनसीपी नेता संजय केशरी ने कहा कि अब यह धर्मयुद्ध मुंगेर के बेटा और जदयू की बेटी की हो गई है जिसमें दरिंदों को बचाने के लिए बिहार सरकार लगी हुई है। इधर अनिश्चितकालीन धरना उन्तीसवां दिन भी लगातार जारी है। अखिल भारतीय अंतर्जातीय अन्तर्धर्मीय कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारी सीधी लड़ाई नीतीश सरकार से है जो हत्यारिन लिपि सिंह के संरक्षक बने हुए हैं। धरनास्थल पर अजय प्रसाद सिंह, मनोहर सिंह, राजकुमार चौधरी, मो० शकील, मनोज पासवान, मोहन राय, पप्पू मंडल, राजाराम गुप्ता एवं सकलदेव साह सहित शहीद अनुराग की बहनें आकृति पोद्दार एवं प्रतिभा पोद्दार आदि उपस्थित थे।
