स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत नगर निगम आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं नीड्स संस्था की ओर से स्वच्छता जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन वार्ड नंबर 28 स्थान कल्लूबाड़ा में और वार्ड नंबर 9 चित्रगुप्त मंदिर के पास किया गया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर प्रबंधक दीपक तिवारी मुहल्ला कमेटी वार्ड नं 28 एवं वार्ड नं 9 के अध्यक्ष एवं नीड्स संस्था के कार्यक्रम समन्वय पुरुषोत्तम कुमार तथा मोहल्ला समिति के सदस्यों द्वारा वार्ड में झाड़ू लगाकर वार्ड के लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी ने कहा कि आज जिस तरह कचरों के कारण पर्यावरण दूषित हो रहा है ।उसे रोकना बहुत जरूरी है उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण संबंध के बारे में बताते हुए एक टोल फ्री नंबर 14420 द्वारा वार्ड के समस्याओं की शिकायत नगर निगम में कर सकते हैं। संस्था के कार्यक्रम समन्वय पुरुषोतम कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड जागरूकता लाने के लिए हमें लोगों को एकजुट होकर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाना है। जिससे वार्ड में स्वच्छता का वातावरण बना रहे। इस कार्यक्रम में दीपक तिवारी लोगों को स्वच्छता जागरूकता का संकल्प शपथ दिलाई ।इस कार्यक्रम में नीड्स संस्था के कार्यक्रम समन्वय पुरुषोतम कुमार, प्रियरनरंज कुमार, पप्पू कुमार सुमित कुमार सिंह, अंकिता कुमारी, दीपा कुमारी ,पूजा कुमारी, नीलम कुमारी ,सरोज कुमारी तथा सुमित कुमार शामिल हुए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
