बिहार राज्य के जिला मुंगेर से हवेली खड़गपुर के रघुनाथपुर से लक्ष्मण कुमार सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश कुमार मंडल का साक्षात्कार किया । जिसमें राजेश कुमार मंडल ने बताया कि उनके पास पैसा ना होने के कारण शौचालय नहीं बनवाया है। उन्हें शौच करने के लिए घर से बाहर जाना पड़ता है। सरकार द्वारा मिलने वाली शौचालय बनाने की राशि नहीं मिली है। लक्ष्मण कुमार ने सातो शौचालय के बारे में उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि एक लीटर पानी में ही शौच कर सकते हैं जिससे जल संरक्षण यानि की पानी की भी बचत होगी और बदबू भी कम निकलेगा।
