धरहरा(संवाददाता):मालदा डीविजन अंतर्गत जमालपुर माँडल रेलवे स्टेशन पर तत्काल आरक्षण काउंटर मे दलालो का साम्राज्य व्याप्त है।दलालो के कारण जमालपुर माँडल स्टेशन मे तत्काल आरक्षण टिकट आम यात्रियो को उपलब्ध नही हो पाती है।स्टेशन प्रबंधक की उदासीनता के कारण दलाल तत्काल आरक्षण टिकट पर कुंडली मार कर बैठा है।कुछ दलाल प्रवृति के लोग तत्काल आरक्षण टिकट को ब्लैक मे बेचने के नियत से यात्री से मनमाना पैसा लेकर 48 घंटे पहले ही नाम की सूची लिखकर तत्काल आरक्षण टिकट काउंटर पर चिपका देते है जिससे बिना दलाल के द्वारा तत्काल टिकट कटवाने वाले यात्री को काफी परेशानी होती है या ऐसा कहे कि जमालपुर स्टेशन पर तत्काल मे टिकट कटवाना है तो दलाल को मनमाना पैसा दे नही तो कोई उपाय नही है।जबकि यात्री को काउंटर से नम्बर उस दिन सुबह मे साढे सात मिलता है जिस दिन तत्काल टिकट कटना है।यात्री गौरब कुमार,रोहित कुमार,रिषु रंजन आदि ने बताया कि जमालपुर आरक्षण टिकट काउंटर पर दलालो की मनमानी चलती है इसपर न तो जमालपुर स्टेशन प्रबंधक ध्यान देते है और न ही आर पी एफ ही ध्यान देते है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो आम यात्रियो को ट्रैन मे तत्काल आरक्षण टिकट कटाने मे मोटी कीमत पर दलाल के सहारे टिकट लेना होगा और जमालपुर माँडल स्टेशन पर दलालो का साम्राज्य स्थापित हो जाएगा।यात्रीयो ने मालदा डीवीजन के डी आर एम से जमालपुर माँडल रेलवे स्टेशन मे तत्काल आरक्षण टिकट को दलालो के कब्जे से मुक्त करने की माँग की है ।
