स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन -मुंगेर स्थापना एवं अंतरराष्ट्रीय मृदा संरक्षण दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर निगम आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं नीड्स संस्था के द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नगर भवन मुंगेर में किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर रुमाराज ,नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री, उप नगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद , आईटीसी मिशन सुनहरा कल के कार्यक्रम प्रबंधक राहुल आनंद, नीड्स संस्था के कार्यक्रम समन्वयक पुरुषोतम सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।इसके पूर्व मेयर रुमाराज ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। उपस्थित अतिथियों को संस्था के द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर रुमाराज ने कहा कि आज पर्यावरण असंतुलन होने का सबसे बड़ा कारण लगातार पेड़ों का काटना है । प्लास्टिक ,पन्नी ,पॉलिथीन आदि अपशिष्ट पदार्थ को भूमिगत होने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति में कमी आई है ।इस पर हम लोगों को ध्यान देकर मृदा संरक्षण करना है ।जिससे पर्यावरण संतुलन एवं मृदा की उर्वरा शक्ति बनी रहे ।नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ने सभी वार्डों के मुहल्ला कमेटी के सदस्यों को पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने के लिए कचरा प्रबंधन के अंतर्गत गीले एवं सूखे कचरे की प्रबंधन , मृदा संरक्षण और इसकी महत्व के विषय में जानकारी दिए। उन्होंने बताया कि पौधारोपण और जैविक खाद का उपयोग कर मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाया जा सकता है। घरों से निकलने वाले प्लास्टिक ,पॉलिथीन आदि कचरे को भूमिगत नहीं करें और नहीं जलाएं ।कार्यक्रम को उपनगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद ने भी संबोधित करते हुए कहा कि प्लास्टिक, पन्नी आदि अन्य वस्तु जो मिट्टी के लिए हानिकारक है उसे सौंदर्य साथी द्वारा चलाए जा रहे ट्राली में देने का काम करें। जिससे मिट्टी प्रदूषित ना हो। आईटीसी मिशन के कार्यक्रम प्रबंधक राहुल आनंद ने भी गीले एवं सूखे कचरे की उपयोगिता पर जानकारी दिए। वीडियो द्वारा मिट्टी संरक्षण तथा गीले कचरें से जैविक खाद बनाने की जानकारी दिखाई गई। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक पुरुषोत्तम सिंहा ने दिया। मुहल्ला कमेटी के सदस्यों को एक-एक पौधा भेंट किया गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपा कुमारी ,तुलसी, अंकिता ,सुमित ,नीलम ,सरोज, रंजन, आनंद ,मृत्युंजय ,पप्पू का सराहनीय योगदान रहा।