बनदेहरा पंचायत के मुखिया पति की गोली मारकर भागलपुर में हत्या *************************************खगरिया जिला के परबत्ता प्रखंड के थाना क्षेत्र बनदेहरा पंचायत के मुखिया पति को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मचा हुआ है ।पुलिस घटना की छानबीन में जुट चुकी है ।हालांकि वर्दात भागलपुर जिला के क्षेत्र के भीखनपुर में हुई है जहां अपराधियों ने डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने बंदेहरा के मुखिया पति रमन को गोलियों से भून दिया उनके साथ एक अन्य व्यक्ति रत्न साह भी शामिल है जिसका भी हत्या कर दी गई है ।घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गोली लगने के कारण दोनों जख्मी हो गए थे जिन्हें आनन-फानन में मायागंज हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट चुकी है इस घटना से इलाके में काफी दहशत का माहौल है भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है मैं खगरिया में रविंद्र कुमार धन्यवाद
