धरहरा(संवाददाता):जनता दल यूनाइटेड की प्रखंड स्तरीय बैठक उच्च विद्यालय साढा दशरथपुर मे आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता धरहरा प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह कर रहे थे।जिसमे जमालपुर विधानसभा से जदयू की हुई हार के कारणो की समीक्षा की गई।इस बैठक मे धरहरा प्रखंड के सभी पंचायतो एवं बूथ स्तर की समीक्षा की गई। किस पंचायत मे क्या त्रुटि हुई इसपर विशेष बल दिया गया तथा यह निर्णय लिया गया कि अभी से ही अगले चुनाव के लिए पंचायत स्तरीय,बूथ स्तरीय संगठन मजबूत करे ताकि अगले विधानसभा चुनाव मे पुनः शैलेश कुमार को जीता कर विधानसभा भेज सके।इस बैठक मे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष नीरज यादव, चिरंजीव सिंह,कंतलाल मंडल, पूनम देवी,पवन सिंह,तोमर धर्मपाल,नागमणि सिंह, कालिचरण सिंह,मुखिया परमानंद मांझी,योगेन्द्र कोङा;रवि बिन्द, मिलन पटेल,नीलू पटेल,मंटू मंडल,अनिल यादव,संजय सिंह, रमेश कुमार,राजीव रंजन आदि सभी प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे।
