विसर्जन लाठी-गोलीकांड के दोषियों को सजा दिलाने को लेकर एनसीपी का चौदह दिसंबर को मुंगेर बन्द अनुराग पोद्दार को इंसाफ दिलाने और विसर्जन लाठी-गोलीकांड के दोषियों को सजा दिलाने के मुद्दे को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के द्वारा चौदह दिसंबर को मुंगेर बन्द का आयोजन किया गया है। इस आशय की लिखित जानकारी एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने जिला पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर दिया। श्री केशरी ने कहा कि यह बन्द बिल्कुल ही शांतिपूर्ण तथा स्वत:स्फूर्त रहेगा और किसी भी तरह का कोई जुलूस-प्रदर्शन मुंगेर बन्द के दौरान नहीं निकाला जाएगा। श्री केशरी ने कहा कि मुंगेर बन्दी ऐतिहासिक होगी और बन्दी के माध्यम से बिहार सरकार पर दबाव बनाया जाएगा कि एसपी लिपि सिंह को बचाने के लिए मुंगेर के लाल अनुराग पोद्दार के साथ नाइंसाफी नहीं होने देंगे।
