कोरोना का कहर जारी ,एक की हुई मौत जिले में कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार को मुंगेर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। जिसके बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों के मौत का आंकड़ा बढ़कर 42 हो गया है। कोरोना संक्रमण अब पूरी तरह से जानलेवा साबित हो रहा है। एक के बाद एक पॉजिटिव मरीजों की मौत हो रही है ।पिछले बुधवार को भी जमालपुर प्रखंड के पाटम निवासी 80 वर्षीय देवनंदन दास का कोरोना संक्रमण से मौत हो गई ।कोरोना संक्रमण के कुछ लक्षण दिखने पर जब उनका जांच कराया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को फिर से एक पॉजिटिव मरीज की मौत हो जाने से लोगों में दहशत है। बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार शुक्रवार को जिले में कुल 23 नई पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद जिले में अब तक पाएंगे पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3325 हो गई है ।शुक्रवार को मुंगेर तथा मुंगेर से बाहर के अस्पतालों में इलाजरत कुल 13 मरीजों को मेडिकल टीम द्वारा स्वस्थ घोषित कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है ।अब तक मुंगेर जिले के 3040 मरीजों के स्वस्थ होने की पुष्टि की जा चुकी है।
