• नये कृषि भवन का मुख्यमंत्री ने किया उद्धाटन, ‘बिहान’ एप एवं ऑनलाइन पोर्टल किया लांच • एप की मदद से छोटे किसानों को भी उपलब्ध होगी कृषि से जुड़ी रियल टाइम जानकारी पटना : राज्य में 121.25 करोड़ रूपये की लागत से नये कृषि भवन को तैयार किया गया है. राजधानी पटना के मीठापुर में अवस्थित इस भवन में कृषि विभाग के सारे कार्यालय होंगे. नया कृषि भवन 23.80 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषि भवन का उद्धघाटन किया. इस मौके पर उन्होंने बिहान एप भी लांच किया. बिहार सरकार के कृषि विभाग ने राज्य के भीतर कृषि डेटा के डिजिटलीकरण और एक निर्णय समर्थन प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए “ बिहान ” ऐप और ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है, जिससे किसानों को कृषि संबंधी कार्यों को आसान बनाने में सहूलियत होगी . पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर करें क्लिक।
