भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के वरिष्ठ नेता और संकटमोचक रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन दिल्ली के एम्स में दिन के 11 बजे हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।वे एक महान समाजवादी नेता थे। जननायक कर्पूरी ठाकुर के मृत्यु के बाद वे और लालू प्रसाद यादव ने जननायक के अधूरे सपने को पूरा करने का बीड़ा उठाया। वे काफी संघर्ष करके बिहार की सत्ता को काबिज किया और बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बनाया। सामाजिक विचारधारा को आगे बढ़ाने वाला एकलौता सवर्ण थे। अंतिम क्षण में उन्होंने राजद के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन से राजद परिवार में शोक की लहर व्याप्त हो गया।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।