धरहरा(संवाददाता):धरहरा प्रखंड के लडै़याटाँड़ मे आगामी माँ वैष्णवी की पूजा अर्चना को लेकर मंदिर प्रांगण में बाल्मिकी यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।पूजा समिति के सदस्यों व ग्रामीणों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी दुर्गा पूजा लडै़याटाड़ गाँव में शान्ति पूर्वक व आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा ताकि क्षेत्र में अमन चैन स्थापित हो सके।मंदिर के पुजारी बाल्मिकी यादव ने कहा कि मैने 2015 से अपने निजी जमीन पर माँ बैष्णवी की प्रतिमा स्थापित कर पुजा अर्चना करते आ रहे है।मेरी इच्छा है कि मै अपने तीन कट्ठा निजी जमीन को माँ वैष्णवी के मंदिर निर्माण में स्वेच्छा से दे दूँ ताकि मंदिर निर्माण हो सके और आने बाले दिनो मे मेरे वंशज का इस मंदिर पर अपना मालिकाना हक होगा।पूजा समिति के सदस्य व ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय पारित किया कि भविष्य में इस मंदिर के पुजारी बाल्मिकी यादव के पुत्र विपिन यादव सहित उनके आने वाले वंशज ही सर्वोपरी रहेंगे।मंदिर के अंदर पुरोहित के साथ किसी भी आम जनता का कोई हस्तक्षेप नही होगा।मंदिर के अंदर का नियम पुरोहित के द्वारा बनाया ही नियम मान्य होगा।बैठक में पूजा समिति के सदस्य राजीव कुमार, मंटू कुमार,पवन कुमार,गुंजन कुमार,संतोष कुमार,सन्नी कुमार, जितेन्द्र कुमार सहित दर्जनो ग्रामीण व पुजारी व भक्तगण मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
