- शारीरिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजर को बनाए जीवन का अहम हिस्सा - बाजार, दुकान में न करें हड़बड़ी में खरीदारी, अपनी बारी का करें इंतजार - जरूरत को देखते हुए मिली है छूट, संक्रमण खत्म नहीं हुआ है यह समझें - आम लोगों की सतर्कता और जागरूकता से ही समाज रहेगा संक्रमण से मुक्त मुंगेर । हवेली-खड़गपुर से मुंगेर व्यापार के सिलसिले में आने वाले व्यवसायी पंकज कुमार सिंह की दिनचर्या इन दिनों बदली हुई है। वह बताते हैं कि वह आयुष भारत के प्रोडक्ट के लिए कार्य करते हैं। कार्य के लिए यात्रा करना तो जरूरी है, लेकिन इस दौरान सुरक्षा और सतर्कता बरतना भी बेहद आवश्यक है। घर से बाहर जब वह निकलते हैं तो इस बात का सबसे ज्यादा ख्याल रखते हैं कि इस दौरान लोगों से प्रर्याप्त शारीरिक दूरी रखें। वह हर वक्त अपने साथ सैनिटाइजर रखते हैं। स्वयं तो हाथ साफ रखते ही हैं, मिलने वाले लोगों से भी इसके बारे में पूछते हैं और सैनिटाइजर ऑफर करते हैं। साथ ही लोगों से स्वच्छता और उनके द्वारा अपनाए जाने वाले सुरक्षा और सतर्कता के उपायों के बारे में भी पूछते हैं। इससे न केवल उनके आसपास के लोग जागरूक रहते हैं, बल्कि एक माहौल भी बनता है जो संक्रमण के खतरे से उनको और समाज को दूर रखता है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर।
