बिहार राज्य के मुंगेर जिला से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कोविड 19 संक्रमण की चेन तोड़ने को लेकर युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। सरकार ने इसके लिए जांच की रफ्तार बढ़ाने का आदेश दिया है। अधिक से अधिक जांच कराकर संक्रमित लोगों की पहचान करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए गांव से लेकर शहर तक में मुहिम चलाई जा रही है तथा प्रचार प्रसार से लोगों को जागरुक करने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार के आदेश के बाद गुरुवार को जिलाधिकारी कुमार रवि ने निर्देश दिया है जिसके बाद सिविल सर्जन ने भी जिम्मेदारों को आदेशित किया है। सिविल सर्जन डॉक्टर आर के चौधरी का कहना है कि कोरोना का चक्र तोड़ने के लिए अधिक से अधिक जांच कराया जाना जरुरी है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट।
