बिहार राज्य के जिला मुंगेर से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कोविड-19 के दौर में डेंगू का भी संभावना बढ़ गई है। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। इसके लिए रहन-सहन में बदलाव के साथ-साथ साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की दरकार है। दरअसल कोरोना और डेंगू के शुरुआती लक्षण बुखार से ही शुरू होते हैं और दोनों का कई लक्षण एक-दुसरे से समान है। जिसके कारण लोगों की बीमारी की पहचान करने में भी भारी परेशानियाँ का सामना करना पड़ता है। इसलिए लक्षण दिखते ही तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाँच कराने की जरूरत है। लोगों को कोविड-19 के दौर में डेंगू को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बल्कि इसको लेकर सजग रहना चाहिए। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट।