•सामाजिक दूरी बनाकर गोदभराई, अन्नप्राशन व टीकाकरण कार्य किया गया •पोषण जागरूकता को नियमित रखने का कर रही प्रयास • कुपोषण से बचने के लिए पौष्टिक आहार जरूरी कोरोना संक्रमण के दौरान देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनियां की रफ्तार रुक सी गई थी. लेकिन आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा अपने पोषक क्षेत्रों में डोर टू डोर भ्रमण कर कोविड-19 का सर्वे के साथ क्षेत्र में नियमित पोषण को लेकर भी कार्य सुचारू रखा गया. पूर्णिया शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-28 की सेविका कविता कुमारी भी उन्हीं सेविकाओं में शामिल है, जिन्होंने पोषण गतिविधियों को बाधित होने से बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दी है. ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट।
