अखिल भारतीय मजदूर संघ ने किया पौधारोपण मुंगेर:शुक्रवार 28 अगस्त को भारतवर्ष के सबसे बड़े श्रम संगठन भारतीय मजदूर संघ की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाई गई । भारत के सभी राज्य एवं जिला संगठनों ने इस कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कार्य को संपन्न किया। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ जिला मुंगेर के अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद यादव ने अपने जिला इकाई संगठन के साथ पौधरोपण एवं वन संरक्षण को पर्यावरण के लिए और मनुष्य जीवन के लिए सुरक्षित बताया एवं कार्यालय परिसर में चार पौधों का प्रत्यारोपण किया गया। संगठन के साथियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक सुरक्षा कवच है। उन्होंने मजदूर साथियों से अपील करते हुए कहा कि हर कोई कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं । इस मौके पर पौधा वितरण एवं मास्क वितरण भी किया गया । भारतीय मजदूर संघ के वित्त प्रमुख जय कांत शर्मा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यरत थे। इस कार्यक्रम में गोपाल प्रसाद , राम प्रवेश यादव , लल्लन गुप्ता योगेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।
