धरहरा (संवाददाता):मुकेश कुमार पान बने पान स्वासी बुनकर महादलित संघ के प्रदेश अध्यक्ष।प्रदेश महासचिव गोपाल प्रसाद तांती ने बताया कि पूर्व विधान पार्षद व पूर्व अतिपिछङा वर्ग आयोग के अध्यक्ष स्वर्गीय रवीन्द्र प्रसाद तांती के कोरोना से मौत हो गई थी जिनका श्राद्धकर्म बुधवार को सम्पन्न हुआ।श्राधकर्म सम्पन्न होने के बाद पान बुनकर महादलित संघ की आपातकालीन बैठक आयोजित की गई।इस आपातकालीन बैठक मे स्वर्गीय रवीन्द्र तांती के बङे पुत्र मुकेश कुमार तांती को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक रणनीति बनाई गई।इस बैठक में मुख्य रूप से पान बुनकर महादलित संघ के प्रधान महासचिव डां राजीव कुमार पान,प्रदेश महासचिव गोपाल प्रसाद तांती,पंकज कुमार तांती,संजीत कुमार तांती,सभी जिले के सचिव व जिला अध्यक्ष तथा कुछ बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।